प्रतिनिधि, चतरा। लायंस क्लब ऑफ़ चतरा यूनाइटेड (149615) के सौजन्य से जनसेवा, जनार्दन सेवा के तहत रविवार को तड़के सुबह 5.30 बजे से स्थानीय हेरुआ शिवमंदिर प्रांगण में पहली बार आम लोगों के लिए निःशुल्क शुगर एवं बीपी जांच सह परामर्श शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के प्रेसिडेंट लायन दीपक कुमार व प्रथम वाइस प्रेजिडेंट प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक लायन डॉ. हर्षदेव गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन मौक़े पर उपस्थित चतरा जिले के वरिष्ठ शिक्षक विश्वजीत घोष व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पकरिया के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया। मौक़े पर मॉर्निंग वॉक हेतु आये 25 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच में भाग लेकर बीपी, शुगर व वजन आदि की जांच करायी व चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान मौक़े पर उपस्थित लैब तकनीशियन मो. तल्हा द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।
प्रेसिडेंट दीपक कुमार ने बताया कि जनहित के इस कार्यक्रम का संरक्षण मुख्य रूप से क्लब के निदेशक जिप उपाध्यक्ष लायन बृजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी द्वारा किया जायेगा।कार्यक्रम के दौरान क्लब के सेकंड वाइस प्रेजिडेंट लायन चंद्रशेखर लाल गुप्ता, एडमिन लायन रेणु रीना, ट्रेजरर लायन विकास कुमार स्नेही, सर्विस चेयरपर्सन लायन माधवी गुप्ता व मेम्बरशिप चेयरपर्सन लायन प्रहलाद यादव ने उपस्थित होकर अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान की।
कार्यक्रम के सफल संचालन में इनके अतिरिक्त क्लब के सचिव लायन मुकेश कुमार, निदेशक लायन बिरजू तिवारी, लायन विजयालक्ष्मी गुप्ता आदि का भी अत्यंत सराहनीय योगदान रहा।शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच कराने वाले लोगों में मुख्य रूप से सर्वश्री विश्वजीत घोष, रंजन कुमार, विजय कुमार सिंह, घनश्याम कुमार, ओम प्रकाश, रामचंद्र सिंह, विनोद प्रसाद अग्रवाल, बिनोद केसरी, नरेश साव, कारू विश्वकर्मा, आरती कुमारी, बरती देवी, अनिता देवी, संजय मित्तल, विजय चौबे, सुहानी कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, तुलसी कुमार, अर्जुन कुमार, बसंत कुमार, अजय केसरी आदि के नाम शामिल हैं।





