प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बरकट्ठा उतरी पंचायत भवन में लोक जनशक्ति पार्टी का प्रखंड स्तरीय विस्तार किया गया ,जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद के रूप में कैलाश पासवान को मनोनीत किया गया है।पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान व ज़िला प्रवक्ता राकेश रंजन सिन्हा के द्वारा नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष कैलाश पासवान को बुके व प्रशस्ति पत्र देकर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में पार्टी का कमान संभालने का दायित्व सौंपे।
कैलाश पासवान गंगपाचो पंचायत के किमनिया निवासी है। उन्हें प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई है तथा संगठन की मजबूती प्रदान करने हेतु तन-मन-धन से पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में काम करने की अपील कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है।
मौके पर अर्जुन पुरी, चैत लाल दास, कैलाश पासवान, अशोक पासवान, किशोर दास, बच्चन,देव कुमार दास, प्रमोद रविदास, छोटी रविदास ,सहदेव पासवान, महेश प्रसाद, पितांबर रविदास समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।





