प्रतिनिधि,सिंदरी(चासनाला)।चोरों की नजर पहले सुना एवं शांत जगहों पर रखे समानों पर नजर होती थी।पर हद तो तब हो गयी जब सीआईएसएफ कैंप के पास टासरा प्रॉजेक्ट के गॉर्ड की मौजूदगी में कैंप का विशाल गेट गैसकटर से काट दिया।जब वहां के स्थानियों ने चोरों को ललकारा तो फिर गेट को कटा छोड़ कर भाग खड़े हुए।



स्थानियों में पप्पू पाण्डेय से बात हुई तो उन्होंने बताया कि चोरों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है,जिसका उदहारण है कॉलोनी के पास खड़े विशाल गेट को गैसकटर से काट लेना। पूरी तरह से प्रशासनिक अधिकारियों एवं एफसीआईएल प्रबंधक की विफलता है। बाद में पप्पू पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों को अपने गाड़ी से घटनास्थल तक लेकर आए एवं धराशायी गेट को कई टुकड़ों में कटवाने के बाद एफसीआईएल के लोगों ने अपने कब्जे में गेट को लेकर गए।





टासरा प्रॉजेक्ट के प्रबंधकीय अधिकारी कुमार उपेंद्र ने बताया कि डिप माइनस के पास से जाने वाला कन्वेंयर बेल्ट का स्ट्रक्चर चोरों ने काट लिया। इस बाबत जब पाथरडीह के स्थानियों से बात हुई तो उन लोगों का कहना है कि प्रशासन, सेल अधिकारी एवं लोकल कुछ सफेद पोश के मिली भगत से ये सारा कारनामा होता है। कुमार उपेंद्र ने कहा कि जो भी अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी की इस कुकृत में संलिप्ता पायी जाए उसे कठोर से कठोर सजा मिले। ऐसी हिम्मत की सेल के गार्ड के मौजूदगी में इतना बड़ा स्ट्रक्चर कट गया और प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ रखे किसी चमत्कार का इंतजार कर रहे हैं।