प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के अंतर्गत वन क्षेत्र द्वारा गिद्ध संरक्षण जागरूकता तथा हाथियों द्वारा की गई क्षति की मुआवजा राशि का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित थे। गिद्ध संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम मे अनुज चंद्रा द्वारा गिद्ध संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्रामीण, स्कूली बच्चों तथा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के अनेकों जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पश्चिमी जिला परिषद सदस्य देवनदन साहू,सिमरिया उप प्रमुख दामोदर गोप,अमित कुमार, अशोक कुमार, प्रकाश कुमार, बंधु साहू,विनोद साहू इत्यादि शामिल थे।





