वरिष्ठ संवाददाता,रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने बिहार के जाने-माने पत्रकार सुनील सौरभ के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि पत्रकारिता जगत में स्व.सौरभ का उत्कृष्ट योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। विगत चार दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की, वह मील का पत्थर के रूप में स्थापित है। उनका निधन पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
सुबोधकांत सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।विदित हो कि स्व.सौरभ रांची के वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह के सगे छोटे भाई थे।





