प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्य संघ की पहली बैठक रविवार को हंटरगंज किसान भवन में वार्ड सदस्य संघ बनाने हेतु प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई,जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्य शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में टंडवा प्रखंड के नारायण दास, दिलीप कुमार पेंटर (जिला संयोजक ), मुकेश यादव उपस्थित हुए।
बैठक में प्रखंड स्तर पर वार्ड सदस्य संघ बनाने पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 अप्रैल दिन रविवार को एक बैठक का आयोजन किया जाएगा,जिसमें प्रखंड स्तर पर वार्ड सदस्य संघ की स्थापना होगी तथा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
बैठक में अशोक दास, नंदकिशोर यादव, रोहित यादव, अमरेंद्र कुमार, विकास पांडे ,राजेश कुमार, अनिल दास ,प्रदीप कुमार पांडे ,सुनील प्रसाद ,श्यामफूल रानी ,फुल कुमारी, पूनम देवी, रामानंद प्रजापति, रामाशीष सिंह, पिंटू कुमार यादव, रमेश कुमार ,शिव कुमार प्रसाद, कविता देवी श्रवण कुमार ,उमेश रजक आदित्य कुमार ,रामप्रवेश ठाकुर ,प्रीति कुमारी, श्री कुमार, विजेंद्र कुमार ,पूनम देवी, मुसाफिर यादव, कुमारी नेहा मिश्रा ,संजय रजक ,मोहनी देवी ,चिंता देवी, सविता देवी, रमेंद्र कुमार ,संतोष कुमार पासवान ,अरविंद राम इत्यादि उपस्थित हुए।





