पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। यातायात पुलिस के द्वारा बुधवार को पचंबा थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।वहीं जांच के क्रम में यातायात पुलिस ने कई वाहन चालकों को रोककर यातायात सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया और उन्हें वाहन ड्राइव करते हुए सुरक्षा के लिए सिर पर हेलमेट पहनने, पैर में जूता पहनने आदि के बारे में बताया।
यातायात पुलिस ने इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड गुड सेमेरिटन पॉलिसी 2020 को लेकर भी वाहन चालकों को जानकारी दिया।वाहन चालकों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता प्रदान करने वाले गुड सेमेरिटन को सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के साथ सम्मानित किया जाता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होता है तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाएं और सरकार के इस योजना का भी लाभ लें।





