विशेष संवाददाता
रांची।कोल इंडिया लिमिटेड में आयोजित निदेशक,वित्त समन्वय बैठक में सीसीएल को वित्तीय वर्ष 2021-22 के वित्तीय खातों की गुणवत्ता में बेहतर सुधार के लिए पुरस्कार से नवाजा गया है।ज्ञात हो कि सीसीएल कोयला उत्पादन एवं प्रेषण के साथ-साथ अपने कार्यालयीन कार्य प्रबंधन की गुणवत्ता के प्रति भी काफी ध्यान देता है और उसमें लगातार साकारात्मक सुधार भी ला रहा है, ताकि पारदर्शी कार्य संस्कृति स्थापित हो सके। इसी कड़ी में सीसीएल ने अपने वित्तीय खातों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई अच्छे कदम उठाये हैं और उनके काफी सुधार किया है। सीसीएल के इसी पहल की सराहना करते हुए सीसीएल को पुरस्कार प्रदान किया गया।
सीआईएल के कार्यकारी निदेशक (वित्त/सीएफओ) सुनील कुमार मेहता ने यह पुरस्कार सीसीएल को प्रदान किया। सीसीएल के निदेशक (वित्त) पीके मिश्रा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर सीसीएल के महाप्रबंधक (वित्त) राजेंद्र सिंह, निदेशक (वित्त) के तकनीकी सचिव डॉ. संजय सिंह एवं अन्य वरीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे।





