पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बिशुनपुरा,गढ़वा।बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के बिशुनपुरा बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पास सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम मशीन की लोगों को जानकारी दी गई।
आवास कोर्डिनेटर निरंजन मिश्रा ने लोगों को ईवीएम मशीन के बारे में बताया कि किस प्रकार बूथ पर जाने के बाद ईवीएम मशीन से वोट करना है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी विधानसभा चुनाव में आगामी 13 अक्टूबर को अपने बूथ पर पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट का उपयोग जरूर करें।
इस मौके पर राजू पाल,इंद्रदेव पाल,भुनेश्वर राम,मनोज पाल, विनोद यादव,प्रमोद चंद्रवंशी,अविनाश कुमार,सुजित कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।





