विधायक की अनुशंसा पर डीएमएफटी से बड़कागांव केरेडारी की कई सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति, निविदा हुई जारी





लगभग 07 करोड़ की लागत से होगी कुल 4 पथ का निर्माण: अंबा प्रसाद





विकास के नए आयाम को छू रहा है बड़कागांव विधानसभा-विधायक अंबा







प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर डीएमएफटी योजना से बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कुल 4 सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति हासिल हुई है। उक्त चार सड़क निर्माण मे लगभग 7 करोड़ की लागत आएगी, इस बाबत उक्त सड़कों के निर्माण हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गई है।





विधायक अंबा प्रसाद ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के बादम पंचायत का मुख्य पथ का निर्माण लगभग 1 करोड़ 70 लाख, चेपाकला के ग्राम जुगरा से पदनवांटांड़ तक पथ निर्माण लगभग 2 करोड़ 85 लाख व केरेडारी प्रखंड के बारियातू पंचायत अंतर्गत ग्राम राजाबागी से गरीखुर्द तक पथ निर्माण कार्य लगभग डेढ़ करोड़ एवं हेवई पंचायत में सतघरवा पुल से राजेंद्र पासी के घर होते हुए हेवई मुख्य पथ तक सड़क निर्माण 1 करोड़ 78 लाख की लागत से होगी।





इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उक्त पथों का निर्माण प्राथमिकता पर कराने हेतु उपायुक्त से मुलाकात की जिसके पश्चात सड़कों के निर्माण के लिए जिला परिषद कार्यालय हजारीबाग के द्वारा संबंधित कार्य हेतु निविदा आमंत्रित की गई है एवं जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सभी सड़कों के निर्माण कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा। विधायक ने कहा कि पूरे राज्य में राज्य में बड़कागांव विधानसभा विकास की नयी आयाम को छू रहा है।