विधायक मद से चार लाख रुपये की लागत से बने फेवर ब्लॉक निर्माण में घोर अनियमितता





6 माह में ही उखड़ने लगे है बनाई गई सड़क, ग्रामीणों ने की जांच कर करवाई करने की मांग





प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के बारियातू पंचायत स्थित इचाक गांव में लगभग चार लाख की लागत से बनाया गया फेवर ब्लॉक सड़क निर्माण में लाभूक समिति द्वारा घोर अनियमितता बरती गई है,जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उक्त सड़क सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के निधि से लगभग 4 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है।सड़क का निर्माण हुए लगभग 6 माह ही हुआ है और उखड़ना प्रारंभ हो गया है।





ग्रामीणों ने बताया के बनाए गए फेवर ब्लॉक सड़क कार्यस्थल पर भी नहीं है,जिस जगह की अनुसंशा किया गया था उस जगह को छोड़कर बीचोबीच बना कर छोड़ दिया गया है, जिसके कारण मोहल्ले वासियों को काफी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने बताया की दरवाजे पर लगभग 2 से 3 फीट कीचड़ जम जाता है,जिसके कारण लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। घटिया निर्माण कराने को लेकर ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया है और उपायुक्त से जांच कर लाभूक समिति व संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।





मांग करने वालों में कामेश्वर राणा, कलपु राम,फौदी रवानी, इंदर रवानी,शशि रवानी, दामोदर रवानी,कुंदन रवानी,उल्फत अंसारी, शीला देवी, मीना देवी, राधा देवी सहित कई लोग शामिल हैं।