प्रतिनिधि,जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित पंजाबी कॉलोनी सिंधी कॉलोनी का सोमवार विधायक सरयू राय ने भ्रमण किया। साथ ही समस्याओं से अवगत होकर उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को दिया। वहीं सतनाम सिंह गंभीर, हरविंदर सिंह मंटू, हरमिंदर सिंह मिन्दी के नेतृत्व में सबसे पहले कॉलोनी निवासियों ने विधायक का स्वागत भी किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें समस्याओं से अवगत करवाया।
इस दौरान विधायक सरयू राय ने एक दस सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए सतनाम सिंह गंभीर को कहा। ताकि जल्द से जल्द वहां की जटिल समस्याओं को दूर किया जा सके। मौके पर राजा सिंह बक्शी, अनिल पहवा, सोनू पाहवा, सुधीर कुमार, मनमीत लूथरा समेत काफ संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।





