पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।सोमवार को पाकुड़ विधानसभा विधायिका निसात आलम ने सदर प्रखंड अंतर्गत संग्रामपुर पंचायत के हरूपाड़ा, नसरुपाड़ा, कुमारपुर, रानीपुर टोला, कुलपहाड़ी, नरोत्तमपुर पंचायत के जोगीगडिया, नरोत्तमपुर गांव सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू होकर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायिका को फूल माला पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया।
विधायिका निसात आलम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकुड़ विधानसभा से चुनाव में हमें प्रचंड वोट से जीत दिलाने में आपकी बहुत बड़ी भागीदारी है। यहां तक कि अपने झारखंड में सबसे ज्यादा वोटो से जिताकर इतिहास रचने का काम किया है,जिसके लिए हम आपको तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और आपने जो प्यार, स्नेह, समर्थन और विश्वास जताने का काम किया है उसके लिए हम आपके सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी।
विधायिका निसात आलम ने कहा कि पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम जब भी रांची से अपने आवास आते थे तो क्षेत्र का भ्रमण करते थे और लोगों की समस्या से रूबरू होते थे। मैं भी उन्हीं के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए जब भी आवास आती हूं तो किसी न किसी क्षेत्र में आप लोगों का स्नेह,प्यार,सुख,दुख बांटने आपके समक्ष चली आती हूं।
इस दौरान ग्रामीण विधायिका निसात आलम से मिलकर काफी खुश नजर आए। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, रामविलास महतो, मिरजहान विश्वास, जलालुद्दीन शेख, सोफिक सेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।





