पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ/ लातेहार। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इसका शुभारंभ व्यवहार न्यायालय के अपर जिला न्यायाधीश दृतीय संजय कुमार दूबे के साथ उपस्थित बीडीओ सोमा उरांव,अंचलाधिकारी विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।





कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यवहार न्यायालय के जज ने उपस्थित लोगों को आमतौर पर जीवन में काम आने वाले कानून की जानकारी दी और इसका उपयोग कैसे किया जाता है और इसके बारे में विस्तार पूर्वक लोगों को बताया।





मौके पर व्यवहार न्यायालय के जज द्वारा प्रखंड के कई जरूर मंद लोगों के बीच वृद्धा,विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही साथ स्वयं सहायता समूहों के बीच तीन-तीन लाख रुपया का चेक दिया गया। उपस्थित लोगों ने मनरेगा जॉब कार्ड,सुकन्या योजना, लाडली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ उठाने की बात कही गई।





कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार,प्रखंड नाजिर,राजीव रंजन,मनरेगा बीपीओ मुजफ्फर कमाल,फिरोज खान,दिनेश कुमार सिंह, मोहम्मद शहजाद,पीएलसी दिदिया नंद सिंह, मोहम्मद इरफान,रेनू गुप्ता के साथ-साथ कई प्रखंड के पंचायत सेवक रोजगार सेवक और अंचल कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।