प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान विधुत्त विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार के निर्देश पर चलाया गया।छापेमारी अभियान में संतोष कुमार,पंकज कुमार वर्मा,विकास कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल थे।





इस दौरान गम्हरिया गांव के दस बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया।इन बकायेदारों पर करीब तीन लाख एकानब्बे हजार सात सौ अठारह रुपए बिजली बिल बकाया है।बताया गया कि बकाया बिजली बिल जब तक जमा नहीं किया जायेगा तब तक किसी भी स्थिति में बिजली नही जलाने की चेतावनी भी दी गयी है।साथ ही बिना बिजली बिल जमा किये विद्युत जलाते हुए पकड़े जाते हैं तो जुर्माना के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज करने की भी चेतावनी दी गयी है।बकायेदारों में गम्हरिया गांव के बस्ता उरांव, गाजी उरांव,मनु उरांव,गुप्ता उरांव,अलतरा उरांव,घोषलु मुंडा,गोवर्धन उरांव, बिमला देवी,अघनु मुंडा,गंझू मुंडा शामिल है।