प्रतिनिधि,जमशेदपुर। साउथ इस्टर्न रेलवे के नए सीनियर डिप्टी जीएम विनीत गुप्ता को रेलवे द्वारा बनाया गया है। साथ ही उन्होंने 28 दिसंबर को कोलकाता स्थित गार्डेन रिच में अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। विनीत गुप्ता 1988 बैच के अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग असिस्टेंट डिवीजनल इंजीनियर के पद पर सेंट्रल रेलवे में 1990 में हुई थी।





उन्होंने भोपाल के मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वहीं विनीत गुप्ता ने जोनल रेलवे, इस्टर्न रेलवे, वेस्टर्न रेलवे, सेंट्रल रेलवे, पुणे में डीआरएम, वेस्टर्न रेलवे रतलाम में चीफ इंजीनियर कंस्ट्रक्शन, सेंट्रल रेलवे में वे जीएम के सेक्रेटरी, डिप्टी चीफ इंजीनियर, मुंबई में डिवीजनल इंजीनियर के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। जबकि विनीत गुप्ता मलेशिया से इंटरनेशनल ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। अमरावती से नरखेड़ स्टेशन तक 155 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाने और दिवा से वसाई तक 42 किलोमीटर रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराने का भी श्रेय उन्हीं को जाता है। साथ ही उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16, 17 और 18 को अपनी देखरेख में पूरा कराया था।