प्रतिनिधि,गिरिडीह। एआई कर्मचारी संघ झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ की चार सुत्री मांग को लेकर जिले के डुमरी जामतारा में बैठक किया गया।सर्वप्रथम संघ के सचिव एवं कोषाध्यक्ष चयन तथा पशुपालन पदाधिकारी के नहीं होने से टीकाकरण करने हेतु आवेदन देने के संबंध में चर्चा की गई। इस बैठक में केकेवाई के तहत बकाया राशि की भुगतान करने की चर्चा भी की गई।
बैठक की अध्यक्षता झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहित कुमार महतो ने किया। इस बैठक में एआईए कर्मचारियों ने भाग लिया।जिसमें झारखंड पशुपालन कर्मचारी संघ प्रखंड अध्यक्ष भी उपस्थित थे। मौके पर कर्मचारियों में योगेंद्र महतो, राजेंद्र कुमार शर्मा, ओमकार कुमार निराला, केशव कुमार, ओमप्रकाश, दीपक कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
बैठक में मुख्य रूप से 4 मांगे उठाई गई जिस पर विचार विमर्श किए गए। कृत्रिम गर्भाधान डुमरी के द्वारा चार सूत्री मांगों पर चर्चा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम 5 वर्षों से बकाया मानदेय भुगतान किए जाने,फेज 1 फेज टू फेज थ्री फेज का बकाया भुगतान करने, एआई पिडी किलीयरेज के इंसेंटिव का भुगतान किया जाने,एआई के क्रम में जोखिम भरा कार्य है। इसलिए जीवन बीमा का लाभ दिए जाने की मांग की गई।वहीं एफएमडी एवं अन्य वैक्सीन का उचित एवं समय भुगतान किए जाने की मांग पर भी विचार विमर्श किया गया।





