विभिन्न मांग को लेकर योग शिक्षक संघ ने हजारीबाग सदर विधायक व आयुष विभाग को दिया ज्ञापन
एनजीओ के माध्यम से बहाली न करवाकर सीधी बहाली करने को लेकर राज्यभर के योग शिक्षक जिला में दे रहे है मांग पत्र
प्रतिनिधि, हजारीबाग। हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखण्ड के हेल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यरत योग शिक्षक संघ के द्वारा शनिवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल , आयुष चिकित्सा पदाधिकारी को एक लिखित ज्ञापन दिया गया,जिसमें मुख्य रूप से आयुष विभाग के तहत विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर में एनजीओ के माध्यम से हो रहे योग प्रशिक्षक बहाली को रोकने व सीधी भर्ती करने के को लेकर आवेदन दिया गया।
बताते चले की झारखण्ड राज्य के सभी 24 जिला में आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कलयाण विभाग आयुष निदेशालय स० स० आयुष (विधिक) योगा प्रशिक्षक 09-2022-1206 (आयुष) रांची दिनांक 13.04.2023 के आलोक में सभी जिला में योग प्रशिक्षक का बहाली विभिन्न एनजीओ के माध्यम से करने को लेकर आयुष विभाग में आदेश जारी किया गया है,जो कि यह बहाली योग प्रशिक्षक के हित में नहीं है। फ़िलहाल इस बहाली को एनजीओ के माध्यम से किये जा रहे बहाली को लेकर राज्य के सभी जिला के योग शिक्षकों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है।
प्रशिक्षित योग शिक्षकों का कहना है इस बहाली को अविलम्ब रोक कर सीधी भर्ती बहाल किया जाय। मौक़े पर मुख्य रूप से अमर कुमार राणा , अजय कुमार दांगी विजय कुमार दास , शिवम राम , रेखा कुमारी , सुरेन्द्र राम , शक्ति सिंह, खुशबू कुमारी ,अंशू कुमार सहित कई योग शिक्षक आदि शामिल थे ।





