प्रतिनिधि,चुरचू। शनिवार को तापीन साउथ पीओ कार्यालय में विस्थापित,प्रभावित संघर्ष मोर्चा ने सीसीएल के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक किया,जिसमें 11 सूत्री मांग के निवारण हेतु का बैठक किया गया,जिसकी अध्यक्षता विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शिवलाल महतो द्वारा किया गया। जहां 11 सूत्री मांग व विभिन्न समस्या को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वहीं विस्थापित,प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष शिवलाल महतो ने विधिवत 11 मांगों को जीएम के समक्ष रखा।





प्रबंधक के समक्ष शिवलाल महतो ने कहा की तापीन साउथ परियोजना में गए जमीन में कितने रैयतों को नौकरी और मुआवजा प्राप्त हुआ है।वही महाप्रबंधक ने कहा की जितने भी रैयत के जमीन गया है उनसे बीस मई तक कार्यालय में अपनी सारी कागजात जाम कर देंगे।ताकि विभाग अपनी कार्य कर सके और रैयतों को नौकरी और मुआवजा मिल सके । साथ ही प्रभावित विस्थापित संघर्ष मोर्चा द्वारा मजदूरों को रोजगार से जोड़ने को लेकर बात रखी गई, जिसमें विभाग द्वारा कहा गया की स्थानीय लोग को रोजगार में कुशलता को देखकर प्राथमिकता दिया जाएगा। साथ ही मांग में सीसीएल के नियमानुसार 25 किलोमीटर के दायरे में विकास कार्य किया जाए, ट्रास्पोर्टिंग कार्य बिना तिरपाल ढके नहीं किया जाए, 45 कांटा को चालू किया जाए ,सड़क में समय समय पर पानी का छिड़काव व पीने का पानी का नल एवं लाइट जगह जगह पर लगाया जाए, ऑक्शन रोड सेल को चालू किया जाए, तापीन साउथ में फर्जी स्लिप बनाकर कोयला गिराने के नाम पर अवैध वसूली बंद किया जाए ,मजदूरों का हाथ लदाई एवं मजदूरी नगर भुगतान किया जाए जैसे अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया गया।





मौके पर सीसीएल एरिया लेबल के पदाधिकारी चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ,संजय कुमार सिंह, बेहरा पंचायत मुखिया देवकी महतो, विधायक प्रतिनिधि आरिफ अंसारी, प्रमुख चोलेश्वर महतो ,रैयत रोशनी देवी,सुखराम टुडू,संपत महतो,महादेव रविदास,रोहित राय, प्रमोध सिंह,प्रदीप लकड़ा समेत कई लोग शामिल थे।