पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया।





इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह द्वारा सभी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी,लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कर्मी,सभी मीडियेटर,पैनल अधिवक्ता,व्यवहार न्यायालय पाकुड़ के सभी कर्मी,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर अमल में लाने की संकल्प लिया।





इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह ने संविधान के उद्देश्य व प्रस्तावना पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अमल करने, एकता भाई चारा बनाए रखने का संदेश दिया।





इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी समेत न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।