संवाददाता,धनबाद। झामुमो धनबाद महानगर समिति द्वारा पूर्व में मूलभूत समस्याओं पर सहमति एवं आश्वासन मिली,जिसकी सूची है।
इन समस्याओं पर सहमति हुई
1. वार्ड नं 30 मदर टेरेसा ग्राम में विगत 3 वर्षों से पेयजल की समस्या थी नाले का पानी इस्तेमाल करने पर विवश थे। ग्रामीण झामुमो महानगर समिति के प्रयाश से इन ग्रामीणों को सप्ताह में चार दिन पानी टैंकर मुहैया कराया गया।
2. गोल्फ ग्राउंड पार्क में प्रवेश करने के समय में बदलाव करते हुए सुबह 5 बजे से सुबह 4 बजे कराई गई।
3.वार्ड 21 के धैया मध्य विद्यालय के सामने जल जमाओ की समस्या से निजात दिलवाने की सहमति बनी।
4. वार्ड नं 21 चंचनी कालोनी से धैया खटाल तक लगभग 500 मीटर PCC सड़क का निर्माण पर सहमति बनी।
इन समस्याओं पर आश्वासन मिला
वरवड्डा से मटकुरिया एवं बिग बाजार तक मुख्य सड़क मार्ग पर सभी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने पर आश्वासन मिला।
धैया रानी बांध स्तिथ मार्किट में विगत 5 वर्षो से बंद पड़ा शौचालय को सुचारू रूप से चालू करने का आश्वासन मिला।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मन्टू कुमार चौहान, संयुक्त सचिव सुदीप दत्ता, सोशल मीडिया सदस्य राजेश तुरी, वकील दास, गोविंद दास,अनिल मल्लिक, जीवन दास, कार्तिक दास मौजूद थे।





