रांची। झारखंड का गुमला जिला 39 साल का हो गया। 18 मई 1983 को गुमला को जिले का दर्जा मिला था।जिले में कुछ अपवाद को छोड़ दिया जाए तो लगातार कुछ नया हो रहा है।जिला विकास के पथ पर अग्रसर है और धीरे-धीरे नक्सलवाद खत्म हो रहा है,लेकिन, भ्रष्टाचार जिले के विकास में बाधक बना हुआ है।विकास के लिए सरकार करोड़ों रुपए दे रही है,लेकिन एक टेबल से दूसरे टेबल होते हुए लोगों तक विकास का पैसा पहुंचने में देरी हो रही है।टेबल दर टेबल बढ़ने में विकास का आधा पैसा खत्म हो जा रहा है।
इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव एक निरंतर प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया का एक अंग गुमला जिला भी रहा है,जो कई उतार-चढ़ाव के बाद आज विकास के पथ पर अग्रसर है। जरूर कुछ स्थानों पर पीछे हैं फिर भी वर्तमान में गुमला जिले की जो हालत है वो पहले से बेहतर है।प्रयास सभी का है और आगे बढ़ रहा हैं। 18 मई को गुमला का जिला स्थापना था।कई चुनौतियों का सामना करते हुए गुमला 39 साल का हो गया।गुमला पूरी तरह समझदार और परिपक्व है।
धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है गुमला
आपको बता दें कि झारखंड के अंतिम छोर में बसे गुमला जिले का इतिहास गौरवपूर्ण है।नक्सलवाद से जूझ रहे जिले में सभी जाति और धर्म के लोग रहते हैं।ये आदिवासी बहुल जिला है।इसाईयों की संख्या भी अधिक है।यह श्रीराम भक्त हनुमान की जन्मस्थली है।यहां पग-पग पर धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है,दक्षिणी कोयल और शंख नदी गुमला से होकर बहती है,धार्मिक आस्था के केंद्र टांगीनाथ धाम, देवाकीधाम, महामाया मंदिर, वासुदेव कोना मंदिर है,रमणीय पंपापुर, नागफेनी, बाघमुंडा, हीरादह गुमला जिले की पहचान है। ऐतिहासिक धरोहर डोइसागढ़ है।
शहीदों की भूमि है गुमला
गुमला धर्मप्रांत में 39 चर्च है।कई चर्च पुराने हैं जो अपने अंदर प्राचीन इतिहास समेटे हुए है। अंग्रेजों को धूल चटाने वाले बख्तर साय, मुंडन सिंह, तेलंगा खड़िया और जतरा टाना भगत जैसे वीर सेनानियों की जन्मभूमि है। परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का जैसे वीर सपूत इसी गुमला के जारी प्रखंड की धरती पर जन्म लिए। गुमला शहीदों की भूमि है।
18 मई 1983 को रांची से अलग होकर बना जिला
गुमला जिला 5327 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और कुल जनसंख्या 1246249 है।पुरुषों की जनसंख्या 625292 और महिला जनसंख्या 620957 है। लिंगानुपात 993 प्रति हजार पुरुष है।जिले में 12 प्रखंड और तीन अनुमंडल गुमला, चैनपुर और बसिया है। पंचायतों की संख्या 159 है,राजस्व गांव 952 है।दो राजस्व गांव बेचिरागी है। जिले के शहरी क्षेत्र में एक नगर परिषद है और इसकी आबादी 51307 है।जिले में कृषि योग्य भूमि 3.296 लाख और वन क्षेत्र 1.356 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।
गुमला जिले की स्थिति
जिले का क्षेत्रफल : 5327 वर्ग किमी
कुल जनसंख्या : 12,46,249
पुरुषों की जनसंख्या : 6,25,292
महिला जनसंख्या : 6]20,957
लिंगानुपात : 993 प्रति हजार पुरुष
कुल प्रखंड : 12
कुल अनुमंडल : 03 (गुमला, चैनपुर और बसिया)
कुल पंचायतों की संख्या : 159
राजस्व गांव की संख्या : 952 (दो राजस्व गांव बेचिरागी है)
नगर परिषद : 01
थाना : 18
शहरी क्षेत्र में नगर परिषद की आबादी : 51,307
कृषि योग्य भूमि : 3.296 लाख
वन क्षेत्र : 1.356 लाख हेक्टेयर
खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है गुमला
गुमला खनिज के रूप में बॉक्साइड है,लेकिन कारखाना नहीं है।गुमला गांवों में बसा है, यहां के लोग जीविका के लिए खेती-बारी, घेरलू उद्योग-धंधे और मजदूरी करते हैं। गुमला जिले के बगल लोहरदगा, सिमडेगा, रांची और लातेहार जिले का बॉर्डर है और छत्तीसगढ़ व ओड़िशा राज्य का प्रवेश द्वार है।जिला उग्रवाद, पलायन, गरीबी, अशिक्षा, सिंचाई, बेरोजगारी जैसी कई चुनौतियों का सामना करते हुए गुमला आगे बढ़ रहा है,लेकिन जिले के कुछ हालात ऐसे हैं जिसे बदलना खास जरूरत है।
प्रमुख धार्मिक, पर्यटक व ऐतिहासिक स्थल
गुमला जिले के प्रमुख धार्मिक,पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों में आंजनधाम, टांगीनाथ धाम, वासुदेव कोना, देवाकीधाम, बनारी में पांच पांडव पहाड़, बिशुनपुर में रंगनाथ मंदिर, डुमरी में सीरासीता, अलबर्ट एक्का जारी में रूद्रपुर का प्राचीन शिवमंदिर, सिसई में छोटानागपुर महाराजाओं की राजधानी डोयसागढ़, नागफेनी, पंपापुर, सुग्रीव गुफा, हापामुनी का प्रसिद्ध महामाया मंदिर, रायडीह में हीरादह, बाघमुंडा जलप्रपात, डुम्बो मंदिर है।
39 डीसी और 29 एसपी को देखा जिला
अपने 39 वर्ष की उम्र में गुमला जिले ने अबतक 35 डीसी और 29 एसपी देखे हैं।खेल के क्षेत्र में निरंतर बढ़ते गुमला की धरती से कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का जन्म हुआ है।जेपीएससी और यूपीएससी की परीक्षा में कई होनहारों ने गुमला जिले का मान सम्मान बढ़ाया है।बस अब बुलंदियों को छूने की आशा है।
गुमला की आबादी (धर्म के अनुसार)
हिंदू : 3,76,305
मुस्लिम : 62,517
ईसाई : 2,46,097
सिख : 269
बौद्ध : 645
जैन : 28
अघोषित : 4,290
अन्य : 5,56,098
कुल : 12,46,249





