प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने 25 दिसंबर रविवार शहीद निर्मल महतो के जयंती के अवसर पर बिस्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य के निर्माण में अपनी कुर्बानी दी है। आज झारखंड राज्य को अलग होकर लगभग 23 वर्ष हो गए हैं। मगर उनके सपनों का झारखंड बनना अब भी अधूरा है। निर्मल महतो का सपना था कि हर एक झारखंडी को उसका मान- सम्मान, स्वाभिमान और अधिकार मिले। हर झारखंडी स्वाभिमान के साथ जी सके। आज झारखंड से बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन दूसरे राज्यों में हो रहा है। आज भी यहां की बहन और बेटी दूसरे राज्यों में काम के लिए जा रही है। इससे अधिक शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है। साथ ही यह सरकार केंद्र पर अपनी जिम्मेवारी थोप कर जनता को बरगलाने का काम कर रही है और तो और सरकार यहां के लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है।
मौके पर मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार , जिला मिडिया प्रभारी पप्पू सिंह, बलबीर मंडल, ललन यादव, सानंद प्रधान, संजय रजक, कृष्णा यादव, मुकेश सिंह, ललन, आनंद कुमार, अशोक मिश्रा, नारायण महतो, संजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





