प्रतिनिधि,चतरा। जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में शहीद शेख भिखारी एवं शहीद टिकैत उमराव सिंह का 166वां शहादत दिवस प्रधान महासचिव अब्दुल्लाह अंसारी,जिलाध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन, यूथ जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में राजधानी रांची स्थित ओरमांझी के चुटुपालू में मनाया गया।समारोह की अध्यक्षता जिला के अध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन ने किया।





इस अवसर पर दोनों शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। दोनों शहीदों को अंग्रेजी हुकूमत ने एक ही रस्सी में बांधकर रांची रामगढ़ के चुटपालु घाटी में बरगद के पेड़ पर 1858 को फांसी दे दी गई थी। इन दोनों शहीदों ने स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की बलि दे दिया किंतु अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार नहीं किया। इन दोनों शहीदों के जीवनी को पाठ्यक्रम में स्थान देने,प्रत्येक जिले में इन दोनो शहीदों का स्टेचू तथा शहीद मीनार की स्थापना के लिए मोमिन कॉन्फ्रेंस मांग करती है।इस अवसर पर प्रदेश तथा विभिन्न जिले के पदाधिकारीयों ने भाग लिया।





इस अवसर पर ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह एमएलसी जनाब अमानत अली अंसारी, ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी,झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली,यूथ के राष्ट्रीय महासचिव अयूब अली ,यूथ प्रदेश अध्यक्ष नौशाद आलम वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ,कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप उपस्थित थे।