प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। प्रखंड में ईद उल फितर की नमाज शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों व ईदगाहों में लोग पहुंचने लगे।ईद उल फितर की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी।ईद उल फितर की नमाज को लेकर प्रखंड में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।उत्साह पूर्वक लोग नमाज में शामिल हुए।नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई व मुबारक बाद दिया।





मस्जिदों व ईदगाहों के सामने बच्चों के खरीदारी के लिए दुकानें भी लगाई गई थीं। प्रखंड के सभी मस्जिदों में 9:30 बजे के लगभग लगभग ईद उल फितर की नमाज सम्पन्न हो गई।त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस दिखा।





सीओ जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव दल बल के साथ ईदगाहों तक पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को ईद की बधाई व मुबारक बाद दिया।सीओ व थाना प्रभारी ने कहा कि,त्यौहार एकता व भाईचारे के साथ मनाए।ईद का त्यौहार मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम देता है।कई जगहों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने घूम घूम कर ईद की बधाई दी।