प्रतिनिधि,बड़कागांव। शिक्षक स्वर्गीय खिरोधर राणा की प्रतिमा का अनावरण गौतम सागर राणा ,संजीव कुमार बेदिया, के पी शर्मा ,शिवलाल महतो और बालेश्वर प्रसाद के द्वारा अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गौतम सागर राणा एवं राज्य परिवहन संयुक्त सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचीव संजीव कुमार बेदिया ने संयुक्त रूप से कहा कि गर्री हाई स्कूल स्वर्गीय खिरोधर राणा के द्वारा 1983 में स्थापित किया गया था।इस अवसर पर के पी शर्मा ने कहा की है स्वर्गीय खिरोधर राणा शिक्षक होते हुए भी समाज को जागरूक हमेशा करते रहते थे।शिवलाल महतो ने कहा खिरोधर राणा को अनुशासन का प्रतीक बोला जाता था।





कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व. एमएलसी विधायक गौतम सागर राणा ,भाजपा वरिष्ठ नेता केपी शर्मा ,झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर प्रसाद , बड़कागांव पुर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया कैलाश राणा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा,नंदलाल राणा ,श्याम रजक ,नरेश राणा ,सरजू राणा, लखविंदर ठाकुर मुबारक अंसारी ,लक्ष्मण राणा, घनश्याम राणा ,सुखदेव राणा देवनाथ राणा ,नरेश राणा, सुरेंद्र राणा, कपिल महतो ,झंडू महतो, जीवनलाल साहू सुरेश राणा, इत्यादि लोग उपस्थित थे।