प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के सांढ़ गांव निवासी युवा शिक्षाविद व पुस्तक पॉलिटिकल साइंस स्कैनर के लेखक बिपिन कुमार को डॉ.बी. आर.अंबेडकर रत्न अवार्ड-2023 से नवाजा गया।यह अवार्ड उन्हें दिया जाता है जो सकारात्मक समानता, सामाजिक न्याय एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं औऱ बाबा साहब के विचारों का प्रचार-प्रसार करतें है या रचनात्मक व सामाजिक सेवा करके अपनी पहचान बनाते हैं।





बिपिन ने अपने द्वारा प्रकाशित पांच पुस्तकों के कवर पेज पर अम्बेडकर का चित्र डाल कर उन्हे सम्मान दिया है।यह अवार्ड भारत सरकार व नीति आयोग से मान्यता प्राप्त सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट,कबीर नगर उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष बाबा साहेब के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाता है।





ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अखलाक अहमद के अनुसार लेखक बिपिन कुमार काफ़ी सक्रिय युवा शिक्षाविद व समाजसेवी है।अपनी सकारात्मक विचारों व रचनाओं के माध्यम से सामाजिक न्याय की वकालत कर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहें है। 13 अप्रैल को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान अवार्ड पाने वालों देश के 25 लोगों की घोषणा की गयी और उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।विदित हो कि पिछले 9 अप्रैल को बिपिन के नेतृत्व में अपने पंचायत क्षेत्र में निःशुल्क बी.आर.अंबेडकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर बाबा साहेब के विचारों का प्रसार किया।इससे पूर्व भी बिपिन को गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड-2022 और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा अवार्ड -2023 से नवाजा गया है।