चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा आज दिनांक 29-11-22 को पीएलवी असीमा चैटर्जी, पीएलवी अलकमा रूही एवं पीएलवी हेमराज निषाद के द्वारा श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय चाईबासा में संविधान दिवस कार्यक्रम के संविधान सप्ताह कार्यक्रम के तहत मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार विषय पर छात्राओं के द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया।जिसमें वर्णित मौलिक कर्तव्य एवं अधिकार को नाटक के माध्यम से समझाया गया।पूरे भारतवर्ष में संविधान सप्ताह मनाया जा रहा है ताकि संविधान के प्रति लोग जागरूक बन सके एवं संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य को सभी लोग जान सके और उसका पालन कर सके।





प्राधिकार के द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है ताकि लोग अपने हक और अधिकार जान सके एवं शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद कर सके। संविधान के भाग 4 (क) तथा अनुच्छेद 51(क) के अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिकों के कुल 11 मौलिक कर्तव्यों का पालन करना है। जिसमें प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों संस्थाओं राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करे।





स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखे और उसका पालन करें। भारत की प्रभुता एकता और अखंडता की रक्षा करें। ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हो। प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करें। सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें। 6 से 14 वर्ष के बीच की आयु के बच्चे का संरक्षण करें एवं शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्रदान करें। इत्यादि मौलिक कर्तव्य एवं मौलिक अधिकार संविधान में वर्णित है जिनका हम सबको रक्षा एवं पालन करना है। इस अवसर पर श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय चाईबासा के प्रभारी जूनोनित होरो, शिक्षिका वंदना कुमारी, संजू देवगम, फीलीसतास केरकेट्टा अध्यक्ष भगवान दास तिर्की के साथ छात्राएं उपस्थित थी।