रांची।एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के संयुक्त तत्वाधान में बृहस्पतिवार को अरगोड़ा के चापु टोली एवं लोहरा कोचा के निर्धन लाचार,असहाय,विकलांग एव वृद्ध महिलाओ और पुरुषो के बीच 178 कम्बल,178 टोपी एव 178 उनी मोजा का वितरण हेहल प्रखंड के समाजसेवी महिला मुस्कान कुमारी,किरण बान्डो के सहयोग से स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा प्रकरण मे कहा कि भगवान की सेवा से बड़ा पुण्य है निर्धन लाचार एवं दिव्यांगों की सेवा।कम्बल वितरण का कार्य आगे भी समय समय किये जायेंगे।संस्था के सदस्यों ने इस वर्ष 1100 कम्बल 1100 टोपी/ मफलर 1100 ऊनी मोजा का वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।सेवाकार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी,, बिष्णु सोनी, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह,रमेन्द्र पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।





