विशेष संवाददाता





रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 40वां श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया।रातु रोड निवासी मोहनलाल खुटेटा गीता देवी खुटेटा अरुण खुटेटा, यश खुटेटा अपने परिवार के साथ श्री श्याम भंडारे की सेवा निवेदित की।





श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि 40वें श्री श्याम भंडारे में आज केसरिया खीर वेजिटेबल पुलाव आलू सब्जी का प्रसाद निर्मित किया गया था।मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की देखरेख में मंदिर के श्याम रसोई में भंडारे का प्रसाद बनाया गया। श्री श्याम मंदिर में विराजमान सभी देवी देवता को भंडारे का प्रसाद अर्पित किया गया।प्रसाद अर्पित के समय पूरा श्री श्याम मंदिर खाटू नरेश की जय जयकारों से गूंज उठा।आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी जैसे सुमधुर भजन गायन करके ठाकुर की मनोहर की गई।भोग का प्रसाद विशाल भंडारे में मिश्रित करके महाप्रसाद बनाकर मंदिर के आचार्य को भंडारे का प्रसाद खिला कर दक्षिणा प्रदान कर यजमान खुटेटा परिवार ने आशीर्वाद प्राप्त किया।





श्री श्याम मंदिर के पास भंडारे का प्रसाद प्राप्त करने के लिए भक्त जनों की कतार लगनी शुरू हो गई। भक्तजन बजरंगबली की जय जयकार कर रहे थे। यजमान खुटेटा परिवार ने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण प्रारंभ किया लगभग 3100 से ज्यादा भक्तजनों ने भंडारे का प्रसाद प्राप्त किया। पूरा मंदिर परिसर भक्तजनों से भरा हुआ था। मंदिर के भक्तजन भजनों का गायन करके अपनी श्रद्धा सुमन निवेदित कर रहे थे।





श्री श्याम भंडारे का प्रसाद वितरण व अन्य व्यवस्था में सुरेश सरावगी, विश्वनाथ नर्सरिया, प्रदीप राजगढ़िया, श्रवण जी, गौरव अग्रवाल मोनू, अनिल नारनौल, पंकज गाड़ोदिया, पूर्व सांसद अजय मारू, अमित सरावगी, उषा मोहनलाल खुटेटा, गीता देवी खुटेटा, अरुण खुटेटा, संतोष खुटेटा, यश खुटेटा, स्नेह पोद्दार, संजय सराफ, अरुण चौधरी, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, मनोज चौधरी, कमलेश सावा, राहुल मारू, सुभाष मंगल, रौनक पोद्दार, परवीन मंगल, रविंद्र मोदी, मयंक अग्रवाल, किशन शर्मा, रोशन खेमका, विशाल पोद्दार, दिनेश अग्रवाल, राजकुमार केडिया, संतोष पोद्दार, चंडी प्रसाद डालमिया, मनोज खेतावत, मनीष वर्मा, झूलन मुंडा, अन्नपूर्णा सरावगी, कल्पना मारू, स्नेहा पोद्दार, रमा सरावगी सहित 70 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। उक्त जानकारी मंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।