विशेष संवाददाता,रांची। विख्यात आध्यात्मिक प्रणेता श्री श्री रविशंकर का 67वां जन्मदिवस रांची तथा झारखंड के अन्य जिलों में सेवाकार्यों, मधुर सत्संग भजनों तथा सांकृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।





रांची में इस अवसर पर सुबह आठ बजे से शहर के सभी केन्द्रों में गुरुपूजा एवं सुदर्शन क्रिया आयोजित की गयी। राकेश भ्रमर एवं सुमित ने सीसीएल कन्वेंशन सेंटर में योग एवं ध्यान का सत्र कराया। गौतम विभु ने जेल रोड स्थित राज्य योग केंद्र में भक्तों के साथ केक काटा। कांके हैप्पीनेस सेंटर में भी सुबह लम्बी सुदर्शन क्रिया आयोजित की गयी। डोरंडा सेंटर में रेणु पात्र, अजीत एवं निशा ने पूजा एवं सत्संग का आयोजन किया। अपर बाज़ार में रिया तयाल ने महिलाओं का विशेष योग सत्र आयोजित की।





इस अवसर पर बंगलौर आश्रम से विशेष रूप से आर्ट ऑफ़ लिविंग के व्यक्ति विकास केंद्र के चेयरमैन प्रसन्ना प्रभु रांची आये तथा उन्होंने पूर्व राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार के साथ खूंटी के कुदरी गांव में श्री श्री कौशल विकास केंद्र का उदघाटन किया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरीय प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, प्रसन्ना डेविड, तुलु सरकार, वंदना, एसके सिंह मौजूद थे।





योग ध्यान केंद्र का हुआ उद्घाटन





इसके उपरान्त खूंटी रांची मार्ग पर योग-ध्यान केंद्र एवं श्री श्री ज्ञान मंदिर का भी चेयरमैन द्वारा उद्गाटन हुआ। मौके पर अपैक्स बॉडी के चेयरमैन बीके सिन्हा, कुमुद झा, आरपी. बरनवाल, सुनील गुप्ता, पीएन सिंह, साध्वी आत्मस्वरूपा, साबित सिंह, जुथिका डेविड, इंदिरा सिंह, सुमिता जी, शबनम जी सहित अन्य मौजूद थे।





रामलला के माता का हुआ मंचन





शाम को बंगलोर आश्रम के कलाकारों द्वारा एक संगीत नाटिका राम लला की माता का मंचन सीसीएल के प्रेक्षागृह में किया गया। इसमें पंकज मणि द्वारा निर्देशित इस नृत्य नाटिका ने खचाखच भरे सभागार में सबका मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों से लैस बंगलोर के योग-साधकों ने अनूठी रंगमंच की प्रस्तुती की। सभा में श्री श्री रवि शंकर के जीवन पर आधारित एक लघु चलचित्र लव मूव्स थे वर्ल्ड प्रदर्शित की गयी। झारखंड के अन्य जिले एवं कोलकाता से भी लोगों ने शिरकत की।





इस आयोजन को सफल बनाने में राकेश भ्रमर, चांदनी अग्रवाल, मानस, हर्षद, दीपक, संदीप, राजेव रंजन ने सराहनीय योगदान दिया। रंगमंच के उपकरण एवं साजोसामान कोलकाता से अनुपम एड्स द्वारा उपलब्ध कराये गए।





झारखंड के अन्य जिलों जैसे धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, चतरा, जामतारा, हजारीबाग आदि जगहों में रक्तदान शिविर एवं अन्य सेवाकार्य आयोजित किये गए।