विशेष संवाददाता





रांची। संत जेवियर स्कूल डोरंडा रांची कक्षा सिक्स बी के बच्चों साइंस एग्जीबिशन में पार्टिसिपेट करके एक नया कांसेप्ट लोगों के बीच में लाया।वत्सल सरावगी, अविराज सिंह, आरव पोद्दार एवं पार्थ गिरिधर ने कहा एक साधारण हेलमेट केवल आपके सर को एक्सीडेंट से बचाएगी, पर यह आधुनिक सुरक्षित हेलमेट आपको एक्सीडेंट से तो बचाएगी ही, साथ में हेलमेट में एल्कोहल सेंसर लगा हुआ है जो ड्रिंक एंड ड्राइव की दुर्घटना को भारतवर्ष में कम करेगा।





इस हेलमेट में बहुत सारी विशेषताएं हैं। इसमें एक आई आर सेंसर लगाया गया है। जिससे पता चलेगा जो व्यक्ति टू व्हीलर चला रहा है वह हेलमेंट पहना हुआ है या नहीं। अगर कोई व्यक्ति ड्रिंक करके चला रहा है तो भी यह सेंसर द्वारा पता चल जाएगा।