रांची।विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत बहुबाजार स्थित संत मिखाईल ब्लाइंड स्कूल रांंची में दिव्यांगों का मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 63- रांची के कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। विद्यालय से कुल 10 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया।





निर्मला कुष्ठ कॉलोनी निवारणपुर में बीएलओ द्वारा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एक प्रपत्र प्राप्त हुआ।