प्रतिनिधि,चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले में इनदिनों संविदा आधारित नियुक्ति को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है,पेयजल विभाग सहित अन्य विभागों में होती नियुक्तियों से स्थानीय जन प्रतिनिधियों की नाराजगी बढ़ रही है,जन प्रतिनिधियों की माने तो जिला स्तर पर हो रही संविदा आधारित नियुक्तियों में स्थानीय लोगो को प्राथमिकता नही मिल रही है,कुछ लोग मनमाना रवैया अख्तियार कर अपने अपने लोगो को बहाल कर रहे है,इस मामले में सबसे ज्यादा मुखर हुये है,राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा! मधुकोड़ा ने यह स्पष्ट रूप से कहा है,उचे ओहदे पर बैठे लोग मनमानी न करे स्थानीय लोगो को प्राथमिकता दे नही तो नये साल में होगा मुखर आंदोलन झेलने के लिये तैयार रहे सरकार,
गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत पीएमयू गठन को लेकर की जा रही है नियुक्तियो पर भी .. पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने उठाये है सवाल। जिले में किसी भी संविदा आधारित नियुक्ति हेतु चयन समिति में जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी सुनिश्चित करने की भी बात कही है,पूर्व सी एम मधुकोड़ा का कथन पहले स्थानीय लोगो को प्रथमिकता मिले।





