प्रतिनिधि,बरकट्ठा। राजकेशरी कंपनी में कार्यरत सड़क दुर्घटना में मारे गए बरकट्ठा निवासी डोमन साव को सहकर्मियो ने सहयोग राशि दिया।आपस में राशि एकत्रित कर कंपनी में कार्यरत सह कर्मियों ने अपनी ओर से 60 हजार रुपये की राशि मृतक की पत्नी बसंती देवी को सहयोग के रूप में दिया है।
आपको बता दें की डोमन साव की ड्यूटी के दौरान पिछले 16 अप्रैल की रात को मिलर गाड़ी के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। डोमन साव अपने पीछे दो बेटी और दो बेटा सहित एक लम्बे परिवार को आधे रास्ते में ही छोड़कर चले गये थे। राजकेशरी कंपनी के सभी वर्करो ने परिवार को मदद करने के लिए चंदा के जरिए दिया। इस मौके पर प्रभात गुप्ता, मुकेश कुशवाहा, जितेंद्र दुबे, कैलाश कुमार,जयंतो ओस्ताद, मुन्ना पांडेय समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।





