प्रतिनिधि,बड़कागांव। हरली शिव मंदिर के समीप संचालित संचालित सती इंग्लिश एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाकर अपने विद्यालय व शिक्षकों का नाम रोशन किया है।
इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक राजू कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि धर्मेंद्र कुमार 92.4 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय का टॉपर रहा।वहीं राजेश कुमार ने 91.8 प्रतिशत लाकर द्वितीय स्थान पर रहा, सौरभ भार्गव 83 अंक लाकर तृतीय, दीपिका कुमारी 81 प्रतिशत, अंकित गुप्ता 80 प्रतिशत, नेहा गुप्ता 78 प्रतिशत, अंकित दांगी 74% , जानवी गुप्ता 70% , निवेदिता भारती 65% , सुशील 62, राहुल 62 और पायल 61 प्रतिशत प्राप्त किए। विद्यालय के कुल 21 बच्चों ने सत प्रतिशत परीक्षा पास की।
विद्यालय के निर्देशक किशोरी महतो एवं सभी शिक्षक को शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रबंधक समिति ने बच्चों को संदेश दिया कि नौकरी प्राप्त करना शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों को ऐसी शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए जिसे नौकरियां सृजित कर सके।





