प्रतिनिधि,चतरा।चतरा सदर प्रखंड अंतर्गत दारियातु पंचायत के पैक्स भवन में धान खरीद केन्द्र का बुधवार को विधिवत उद्घाटन जिला परिषद् उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी उर्फ बिरजु तिवारी ने फीता काटकर किया।किसान भाइयों को संबोधित करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी ने कहा कि आप सभी किसान भाई इस सरकारी केंद्र पर ही अपना धान बेचे।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप, जिला परिषद सदस्य निशा भारती,बीडीओ गणेश राजेश, डीएसओ सलमान खिजरी,जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा,गंधरीया मुखिया अनीता यादव,देवरिया पंचायत मुखिया गुड्डू दुबे,विशेश्वर समेत अनेक गणमान्य किसान भाई उपस्थित थे।





