विशेष संवाददाता,रांची। सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद साहु ने सोमवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।सदान विकास पार्टी का झंडा दिखाकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के लिए रवाना किया किया।पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर अभियान चलाया और सदान विकास पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराया। अपील पत्र सदस्यता ग्रहण करने वाले को मौके पर दिया गया।





सदस्यता ग्रहण कराने में सदान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद साहु ने अपनी उपस्थिति में कराया और सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदानों सर्व जातियों सर्व धर्मावलंबियों सदानों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दिया।





डॉ. साहु ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का मिशन लक्ष्य पांच सौ सदस्य बनाना था, वह पूरा हुआ, आगे कार्यक्रम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण कर्मठता पूर्वक सदस्यता अभियान चला रहे हैं। आशा है कि हम अपने कार्य में सफल होंगे। रांची जिला में छः लाख सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। वह चुनाव के पहले पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी कहा कि झारखंड राज्य के सभी जिलों में भी सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा।





कार्यक्रम में अरविंद प्रसाद ,शिवनाथ भट्टाचार्य, शुक्ला राम, जलेश्वर नायक शंकर नायक,मो. परवेज, मो. जुबेर, राधेश्याम शर्मा अमित राज,आरीफ खान, मोनिका जोजो, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।