प्रतिनिधि, मेदिनीनगर( पलामू)। सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए पत्रकारिता चेक और बैलेंस का काम करती है ।उक्त बातें पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के एन त्रिपाठी ने कही ।वे रविवार को पलामू पत्रकार संगठन के पाचवी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पलामू के आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि पत्रकार सामाजिक सरोकारों को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम करते हैं।पत्रकारों को हमेशा से ही स्वतंत्र पत्रकारिता करने की जरूरत है।वह समाज को आइना दिखाने का काम करते हैं। सिन्हा मेदनीनगर बेलवा टीका स्थित गुरुवार तेग बहादुर मेमोरियल हॉल में पलामू पत्रकार संगठन की पांचवें महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर आरक्षी उपाधीक्षक सुरजीत कुमार, एनडीसी शैलेश कुमार ,माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष अविनाश देव,वरिष्ठ पत्रकार गोकुल बसंत,देवव्रत पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अश्विनी घई,बेनीमामधव सिंह, रघुवीर नारायण पांडे ,शैलेंद्र कुमार सिंह ,चंद्र देव प्रजापति, पप्पू कुमार के अलावे जिलेभर के पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों के गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस अवसर पर पलामू के आरक्षी उपाधीक्षक सुरजीत कुमार ने कहा कि पत्रकार को निर्भीक एवं निष्पक्ष होना चाहिए ।कोई भी समाचार को उसकी सत्यता की परख अवश्य करें। छपने पर समाचार का क्या प्रभाव पड़ेगा इसकी भी समीक्षा करनी चाहिए।कार्यक्रम के प्रारंभ मे मुख्य अतिथि पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के अंत में पत्रकार संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि सभी गणमान्य व्यक्तियों का कार्यक्रम पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।





