विशेष संवाददाता,रांची। हरमू स्थित पटेल पार्क में सरदार पटेल बैंडमिंटन कोचिंग सेंटर का शनिवार को शुभारंभ किया गया।इसका उदघाटन मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, अशोक उरांव पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत बाडू, विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी मनीष उरांव, अवधेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। बैंडमिंटन कोचिंग सेंटर के कोच गोविंद झा की देख रेख में चलेगा।
इस अवसर पर गोविंद झा ने बताया कि शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए बैंडमिनटन बहुत जरूरी है।यहां सप्ताह में छह दिन (सोमवार से शनिवार) संध्या छह बजे तक किसी भी उम्र के खिलाड़ी बैंडमिंटन का प्रशिक्षण ले सकते हैं।यह जानकारी अमन ने दी।





