प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। प्रखंड के सलगी गांव में बुधवार को सीएससी बाल विद्यालय का शुभारंभ हुआ। विद्यालय का विधिवत उद्घाटन मुखिया मनोरंजन सिंह और भाजपा नेता सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह सलगी निवासी सुभाष सिंह ने कहा कि गांव में इग्लिश मीडियम का बाल विद्यालय खुलना विकास की ओर बढ़ते कदम का संकेत है। अब साधारण किसान मजदूर के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर पाएंगे और अपने सपनों को एक नई उड़ान दे सकेंगे। मुखिया मनोरंजन सिंह ने विद्यालय संचालक निरंजन साव को इसके लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य की सफलता की शुभकामना दिया। मौके पर दिनेश प्रजापति, मिथलेश सिंह, भैरो साव, सवारथ सिंह , ब्रजेश कुमार, गुलाब प्रजापति, कन्हैया कुमार, समेत कई लोग मौजूद थे।
सलगी में खुला सीएससी बाल विद्यालय,मुखिया व भाजपा नेता ने किया उद्घाटन
सलगी में खुला सीएससी बाल विद्यालय,मुखिया व भाजपा नेता ने किया उद्घाटन <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

संबंधित ख़बरें

1 नवंबर से रांची बनेगा देश के कोल सेक्टर का सेंट्रल कमांड सेंटर, ड्रोन और आधुनिक तकनीकों से होगी सुरक्षा

एमपी से खत्म होगा ड्रग्स का साम्राज्य: आगामी 2-3 वर्षों में नेस्तनाबूद होगा अवैध मादक पदार्थों का रैकेट

पंजाब विधानसभा में बड़ा राजनीतिक कदम: ज्ञानेश कुमार और 'SIR' के खिलाफ प्रस्ताव पारित
● ब्रेकिंग

हरियाणा में बिजली संकट: हड़ताल से हिसार में 24 घंटे का ब्लैकआउट, पानी को तरसे लोग; सरकार को चेतावनी
● ब्रेकिंग
