प्रतिनिधि,सिंदरी।सिंदरी चेंबर के पुराने सदस्य क्लीनो ड्राइक्लीनर्स के मालिक मोहम्मद अफसर के भतीजे मोहम्मद खुरशिद का बीते रात दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। मोहम्मद खुरशिद भी सहरपुरा बाजार में व्यवसाय करते थे। बेहतर इलाज के लिए ले जाने के दौरान यह दुखद घटना घटी। उनकी पत्नी का भी देहांत करीब 8 महीने पहले हो चुका है। वे अपने पीछे तीन बेटी एक बेटा छोड़ गए। बड़ी बेटी बीआईटी सिंदरी से अभियंता की पढ़ाई कर रही है। बेटी सुमबुल, नाजिया, आलिया बेटा मोहम्मद रेहान है। चाचा मोहम्मद अनवर, मोइद्दुन भाई समीर, इम्तियाज भी चेंबर के सदस्य है और सिंदरी बाजार में व्यापार करते है। उनके दुकान के आसपास की सारी दुकानें बंद कर के सभी दुकानदारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं इसमें चेंबर के सचिव दीपक कुमार दीपू, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, पवन शर्मा, राजीव रंजन मुन्ना, मणिभूषण सिंह, राजेश सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, अरविंद कुमार, मनोज चौधरी, विनय गुप्ता, विजय चौधरी, रवि कुमार, अरुण कुमार और काफी संख्या में चेंबर के सदस्य मौजूद रहे।





