प्रतिनिधि, सिंदरी। सहरपुरा बाजार में पिछले लगभग 6-7 महीनों से एक सांड आतंक मचाए हुए है। इस सांड के द्वारा कई लोग घायल हुए।शनिवार को एक मानशिक रूप से विछिप्त बुजुर्ग महिला को सहरपुरा मंदिर के समीप उठा कर पटक दिया,जिसके बाद उस महिला का सर फट गया एवं खून की धारा बहने लगी,तब बाजार में स्थित फर्स्ट एंड दुकानदार कृष्णा एवं राजेश ने बुजुर्ग महिला को फर्स्ट एड के अंतर्गत सर का बाल हटा कर लगभग 6 स्टिच किया,जिसके बाद पवन शर्मा एवं महेंद्र के द्वारा 108 एम्बुलेंस बुलाकर बुजुर्ग महिला को पहले चासनाला डॉ. मिहिर के पास भेजा गया।फिर बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भेज दिया गया।
शहीद सूर्यदेव सिंह चौक पर जनरल स्टोर के मालिक सहदेव पासवान ने बताया कि उक्त सांड कई महिला, पुरुष को बाजार में घायल कर चुका है। इस सांड का मालिक हटिया मोड़ पर स्थित स्कूल शिशु भारती का मालिक है। उसे कई बार लोगों ने शिकायत की पर उसके कान पर जूं भी नहीं रेंगता है।लोग काले सांड को सहरपुरा बाजार का सीर दर्द भी कहते हैं।





