प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। टाटीझरिया हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा और मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने रविवार को टाटीझरिया में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया। इसमें एनएच-100 से खंभवा सडक मरम्मति और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मूरकी में सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। हर गांव तक अच्छी सडकें हो बच्चों की पढाई में संसाधन की कमी बाधा नहीं बने इसके लिए वह प्रयत्नशील हैं। कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र में चौमुखी विकास हो रहा है।
विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जर्जर सड़क मरम्मति की मांग ग्रामीण कई सालों से कर रहे थे। यहां के लोगों को अब कीचड़ और जर्जर सड़क से छुटकारा मिल जायेगा। इस दौरान सांसद एवं विधायक ने मूरकी में बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया। टाटीझरिया-डहरभंगा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में बालू घाट नहीं रहने और ट्रैक्टर संचालकों पर अधिकारियों द्वारा जहां-तहां पकड कर प्रशासनिक कार्यवाई किए जाने की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए ज्ञापन दिया। बेडम मुखिया सुमित्रा कुमारी ने मंगरपट्टा से चोंचा तक सड़क बनाने और गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। सांसद और विधायक ने ग्रामीणों के समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। मौके पर जिप सदस्य रामप्रसाद, प्रमुख संतोष मंडल, विपिन सिन्हा, मिथिलेश पाठक, कैलाशपति सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, अरूण कुमार सिंह, अमरेश सिंह, रवींद्र यादव, परमेश्वर प्रसाद यादव, राजेश यादव, अजय सिंह, अनिल प्रसाद, उपेंद्र पांडेय, सुमित्रा कुमारी, श्यामसुंदर सिंह, प्रमोद सिन्हा, सुनिल साव, व अन्य शामिल थे।





