विशेष संवाददाता
चाईबासा। सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार चाईबासा विजय संकल्प रैली में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह वक्ता भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत पुष्पगुच्छ देने के साथ साथ शॉल ओढ़ाकर किया।
इससे पूर्व विजय संकल्प रैली के विशाल सभा को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर किया गया था। मगर आज सबसे अधिक लूट और भ्रष्टाचार जल जंगल व जमीन की हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा कोल्हान प्रमंडल खनिज संपदा से भरपूर है। बावजूद इसके आज भी कोल्हान के लोग लाल पानी पीने को मजबूर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है और यह सिर्फ लोगों को ठगने का काम कर रही है। साथ ही आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।





