जमशेदपुर।सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार स्थानीय गाराबासा बागबेड़ा क्षेत्र में रिंग रोड का भूमि पूजन कर विधिवत कार्य का शुभारंभ किया। उक्त रिंग रोड की कुल लम्बाई 4.3 किलोमीटर है और जो गाराबासा बस्ती से आरंभ होकर लाल बिल्डिंग, हरहरगुट्टू, घाघीडीह जेल, मुईगुट्टू, त्रिमूर्ति चौक होते हुए माहा लक्ष्मी मेडिकल तक नया रिंग रोड सडक बनेगी। जिसका कार्य ग्रामीण विकास विभाग जमशेदपुर द्वारा किया जाएगा और जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 39 लाख 58 हजार रुपए है।
शिलान्यास कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि गुड्डू गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनोहर मुंडा, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, बागबेड़ा जिला परिषद कविता परमार, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, गणेश विश्वकर्मा, विमलेश उपाध्याय, नीरज सिंह, चतुर्भुज सिंह, विष्णु ठाकुर समेत काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।





