पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने सांसद मद से यादव भवन का उद्घाटन किया। यादव भवन 2400 स्क्वायर फीट में बनाया गया है।
इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि किसी भी समाज का अपना भवन होना अनिवार्य है। इस भवन के निर्माण से समाज के गरीब बच्चों की शादी और अन्य कार्यक्रम के लिए यह सदुपयोग में काम आएगा। समाज को आगे बढ़कर इस तरह के कार्य करने चाहिए,जिससे समाज के लोगों को फायदा हो।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि मेरा प्रयास है जो भी समाज के लोग हैं उनके हर सुख दुख में उनके साथ में हमेशा खड़ा रहूं। प्राथमिकता के आधार पर समाज के हर वर्ग का कार्य मेरी प्राथमिकता में है।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव,निवर्तमान पार्षद विनोद सिंह ,अरुण झा,राम आशीष यादव,बनारस यादव,रमेश यादव,सुमन सिंह ,रामचंद्र जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।





