प्रतिनिधि,जमशेदपुर। साकची डालडा लाइन स्थित होल्डिंग नंबर 153 में बिना नक्शा पास कराए ही बनाए जा रहे भवन को जमशेदपुर अक्षेस विभाग की टीम ने शुक्रवार की दोपहर सील कर दिया है। वहीं विभाग का कहना है कि भवन मालिक शिव बर्मन द्वारा बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से पहले से ही भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जिसके तहत विभाग के द्वारा उन्हें निर्माण रोकने का नोटिस भी दिया गया था। बावजूद इसके वे एक और तल्ला का निर्माण कर रहे थे। जिसकी सूचना पाकर टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त भवन को सील करने की कार्रवाई की है। साथ ही भवन मालिक को दस्तावेजों के साथ शनिवार कार्यालय में आकर अपना पक्ष रखने को भी कहा गया है। मौके पर विभाग के अभियंता प्रणव कुमार ठाकुर, कृष्णा समेत उड़नदस्ता की टीम मौजूद थी।





