प्रतिनिधि,जमशेदपुर। साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास रविवार को एक ट्रक के कार को टक्कर मार दी। वहीं टक्कर के बाद कार ट्रक के साथ थोड़ी दूर तक घसीटती चली गई। जिसके बाद गुस्साए चालक ने कार को ट्रक के आगे खड़ा कर दिया। जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व कार को जब्त कर दोनो पक्षों को थाना ले गई।घटना में कार एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है।





जानकारी के अनुसार ओडिशा बड़बिल निवासी दीपक तिवारी अपने किसी काम से मानगो जा रहे थे। इसी बीच कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार पर सवार दो लोग बाल बाल बच गए। मामले में चालक दीपक तिवारी का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने पीछे से टक्कर मारकर 500 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। जहां लोगों के चिल्लाने पर ट्रक रुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।