विशेष संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी ने साहिबगंज के बोरियो में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय की महिला रुबिका पहाड़िन की निर्मम हत्या की घटना की निंदा की है। उन्होंने इस क्रूरतम और हृदय विदारक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
रानी कुमारी ने कहा कि साहिबगंज की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के माथे पर कलंक का टीका है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की इज्जत और उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले दुष्कर्मियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। ऐसे जघन्य कांड को अंजाम देने वाले दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा त्वरित कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि लोग ऐसा दुस्साहस न कर सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।





